फोटो संख्या:68-भगवान परशुराम पार्क सतनाली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते
सतनाली। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी सतनाली द्वारा भगवान परशुराम पार्क में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पअर्पित कर नमन किया। भगवान परशुराम वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान शिव कुमार शास्त्री ने बताया महाराणा प्रताप एक महान राजपूत योद्धा थे जो अपनी बहादुरी व दृढ़ संकल्प और देश के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते है। उनकी जीवन शैली व्यक्तिगत गुण उनके द्वारा किए गए कार्य उन्हें इतिहास में एक अद्वितीय स्थान दिलाते हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रतनलाल मिश्रा ने भी महाराणा प्रताप के जीवन से देशभक्ति, त्याग, स्वाभिमान की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, मुरारीलाल, रवि जड़वा, जयप्रकाश बास, सावर पुजारी, दीपक, बाली शर्मा नांवां, यशपाल डिगरोता आदि उपस्थित रहे। संवाद