फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया

Thu, 29 May 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में छात्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित करते  
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर चार मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता यविष्ठ दीवान व उनके पुत्र प्रखर दीवान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि सुधीर दीवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं ने समय-समय पर जिले का गौरव बढाने का काम किया है। बताया कि मॉडल संस्कृति स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने का काम कर रहा है। यविष्ट दीवान, प्रखर दीवान ने बताया कि यह बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है और इनका पुरुषार्थ हमारे देश को उज्जवल करेगा। महेंद्रगढ़ शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में वाई-फाई से लेकर हर सुविधा बच्चों के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें