फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल कॉलेज के सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास की बिगड़ती व्यवस्था पर पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को पत्र लिखकर उनसे सुधार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को प्रारंभ हुए लगभग एक साल पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन

100 मेडिकल विद्यार्थी इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन इसमें अब तक न तो सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और न ही अन्य मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी नियुक्तियां हुई है। यहां तक कि मेडिकल कॉलेज को अभी स्थाई डायरेक्टर की नियुक्ति का भी इंतजार है। कॉलेज का बिजली कनेक्शन भी अभी कॉलेज की आवश्यकता के अनुसार नहीं हुआ है।
इसके परिणामस्वरूप मेडिकल शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन हालातों में रोजाना की ओपीडी में मरीजों की संख्या 50 के आसपास आकर टिक गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें