फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव नौताना के आईटीबीपी के जवान को दी अंतिम विदाई

Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- सहायक उप निरीक्षक वीरभान --फाइल फोटो
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव नौताना के निवासी आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक वीरभान काे बुधवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान का पार्थिव शरीर देर शाम गांव पहुंचा। आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

जवान 20 दिनों से टीबी के चलते उपचाराधीन थे। मंगलवार देर शाम को अंतिम सांस ली। ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
सहायक उप निरीक्षक 51 वर्षीय वीरभान तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वर्ष 1994 में हिमाचल में आईटीबीपी सेंटर में भर्ती थे। वर्तमान में वह अलवर बटालियन में तैनात थे। बीमारी के चलते 20 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। वीरभान के बड़े भाई प्रीतम ने बताया कि मंगलवार को उपचार के दौरान अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मां गिंदौड़ी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जवान वीरभान के दो बच्चों में बेटा सुरेंद्र व बेटी अंजू के अलावा पत्नी ऊषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें