फोटो नंबर- 20पीजी कॉलेज में पौधरोपण करते पर्यावरण नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन व अन्य। स्रोत-स
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण क्लब ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में किया गया। पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान कॉलेज में नियमित अंतराल पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत कॉलेज में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पौधों की नियमित देखभाल भी की जा रही है।