फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की तिजोरी से 19 लाख रुपये गायब, संविदाकर्मी तथा गनमैन पर शक

Sun, 18 Dec 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

बैंक मुख्यालय को तिजोरी से रुपये चोरी होने की सूचना मुख्यालय को 18 दिन बाद 12 दिसंबर को दी गई। इतनी देरी से सूचना देने पर अधिकारी ने शाखा प्रबंधक को तलब कर लिया। इस दौरान प्रबंधक ने महाप्रबधंक को पूरी स्थिति के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दी महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैँक अटेली शाखा की तिजोरी से 19 लाख 29 हजार 500 रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। शाखा प्रबंधक जसवंत ने संविदा कर्मी तथा गनमैन पर शक जाहिर किया। इसकी शिकायत प्रबंधक ने पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।  
विज्ञापन

                                                                                            
शाखा प्रबंधक जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बैंक शाखा में एक तिजोरी रखी हुई है। यह तिजोरी तीन चाबियां लगाए जाने के बाद खुलती। एक चाबी उनके पास (प्रबंधक) तथा दो चाबियां बैंक का संविदा कर्मी नवीन यादव निवासी सिलारपुर के पास रहती हैं। 24 नवंबर 2022 को शाखा के अंदर सफेदी करवाने का काम चल रहा था। उस दिन उसने कैश रखने के बाद अपनी चाबी भी संविदा कर्मी नवीन यादव को दे दी थी। 
विज्ञापन


अगले दिन 25 नवंबर को कैश निकालने के लिए संविदाकर्मी को चाबी लगाने के लिए कहा गया तो उसने कहा कि प्रबंधक वाली चाबी गुम हो गई है। रिकॉर्ड के मुताबिक तिजोरी के अंदर 1950640 रुपये 61 पैसे रखे थे। चाबी की काफी तलाश भी की गई लेकिन कहीं नहीं मिली। बाद में नवीन ने बताया कि वह चाबी उसके मित्र की कार में (नोएडा निवासी) गलती से चली गई है। बाद में उसने उस चाबी के लिए भी मना कर दिया। प्रबंधक द्वारा 29 नवंबर को मुख्यालय सूचना देने के लिए नवीन की ड्यूटी लगाई लेकिन उसके बाद मुख्यालय का कोई जवाब नहीं आया। नवीन ने मुख्यालय को 12 दिसंबर को अवगत करवाया। इसके बाद मुख्यालय की ओर दूसरी चाबी दी गई। 16 दिसंबर को दूसरी चाबी से  तिजोरी बाछोद बैंक शाखा प्रबंधक मौजूदगी में खोली गई। तिजोरी में 21140 रुपये ही मिले। 1950640.61 रुपये में से 1929500 रुपये गायब मिले। प्रबंधक ने नवीन यादव एवं गनमैन राजपाल यादव पर संदिग्ध भूमिका होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रबंधक के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्यालय को दी 18 दिन बाद सूचना तो प्रबंधक को किया तलब
बैंक मुख्यालय को तिजोरी से रुपये चोरी होने की सूचना मुख्यालय को 18 दिन बाद 12 दिसंबर को दी गई। इतनी देरी से सूचना देने पर अधिकारी ने शाखा प्रबंधक को तलब कर लिया। इस दौरान प्रबंधक ने महाप्रबधंक को पूरी स्थिति के बारे में अवगत करवाया। बैंक मुख्यालय दवारा इस घटना को बेहद लापरवाही भरा माना है। महाप्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करवाने तथा नया लॉक लगवाने के आदेश दिए। बाछोद बैंक शाखा प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश को इसमें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें