शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में उसको संदीप निदेशक टोटल न्यू एवं रिन्यूएबल एनर्जी प्रा. लिमिटेड एच ब्लाक 552 सी पालम विहार गुरुग्राम हरियाणा बिजनेस के सिलसिले से नारनौल में मिला था। उसने शिकायतकर्ता को अपनी बातों के झांसे में ले लिया और वर्ष 2019 में उसने शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये ले लिए और कहा कि वह उसको अपने बिजनेस में पार्टनर बनाएगा।
बिजनेस में पार्टनर बनाने के नाम पर झांसा देकर 20 लाख रुपए लेकर वापिस ना लौटाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप वासी पालम विहार गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिकायतकर्ता नवीन वासी नारनौल ने थाना शहर नारनौल में नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
जिसमे उसने बताया कि वह एनके इंटरप्राइजेज एक्स ब्लाक आरजे 295 न्यू रोशनपुरा नजफगढ़ नई दिल्ली का प्रोपराइटर है। उसने ईईएसएल कंपनी का महेंद्रगढ़ जिले का एलईडी बल्ब का वितरण कार्य ले रखा था। इस दौरान वर्ष 2019 में उसको संदीप निदेशक टोटल न्यू एवं रिन्यूएबल एनर्जी प्रा. लिमिटेड एच ब्लाक 552 सी पालम विहार गुरुग्राम हरियाणा बिजनेस के सिलसिले से नारनौल में मिला था। उसने शिकायतकर्ता को अपनी बातों के झांसे में ले लिया और वर्ष 2019 में उसने शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये ले लिए और कहा कि वह उसको अपने बिजनेस में पार्टनर बनाएगा।
शिकायतकर्ता ने उस पर विश्वास करते हुए 20 लाख रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद संदीप उससे पार्टनरशिप की बात कहता रहा। शिकायतकर्ता के द्वारा पार्टनरशिप के कागज मांगने पर वह बात टालने लगा। शिकायतकर्ता पर ज्यादा जोर देने पर कहने लगा कि पैसे ब्याज सहित लौटा देगा। लेकिन आपको बिजनेस पार्टनर नहीं रखेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 20 लाख रुपये वापिस नही किए और सामान के नकली बिल बनाकर उसे दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उसका कोई बिजनेस नहीं है। उसने एनके इंटरप्राइजेज के नाम से बिल काटे, जिनमें जीएसटी नंबर गलत था और ना ही उस नंबर की जीएसटी इनपुट था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।