फोटो नंबर- 14मोहल्ला चांदुवाड़ा स्थित दुकान पर झंडे तैयार करती महिलाएं। संवाद
नारनौल। क्षेत्र के बाजार खाटू श्याम के झंडो से सजे हुए हैं। मोहल्ला चांदूवाड़ा, महावरी मार्ग, पुल बाजार पर कई थोक की दुकाने हैं। वहीं प्रमुख चौक-चौराहों पर अस्थाई दुकानें भी लगी हुई है। वहीं लोगों में पैदल यात्रा कर खाटू धाम मेले में भाग लेने के लिए जबरदस्त उत्साह बना है।
दुकानदारों ने बताया कि 50 रुपये से 700 रुपये तक के झंडे बाजार में उपलब्ध है। आकार में बड़े व आकर्षक आकृति के रस्सी वाले झंडे युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं जिनका मूल्य 500 से 700 रुपये के आस-पास है।
थोक दुकानदार मुकेश, रामसिंह व मनोहर ने बताया कि इस बार खाटू धाम मेले के दौरान जिले में झंडो का कारोबार करीब 3 करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान है।
बॉक्स
20 दोस्तों की टोली मिलकर खाटू धाम मेले में जाएंगे जिसके लिए बाजार से झंडे खरीदने आए थे। मैं पहली बार पैदल यात्रा कर मेले में जाऊंगा। हम सब ने बड़े आकार के रस्सी वाले झंडे खरीदे हैं। मेले को लेकर सभी दोस्तों में उत्साह है। -अमित, गांव खासपुर
बॉक्स
खाटू धाम मेले के दौरान झंडो का अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। अलग-अलग आकर्षक डिजाइन के झंडे उपलब्ध है और आर्डर के अनुसार कारीगर की ओर से झंडे तैयार किए जा रहे हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार थोक के काम में बढ़ोतरी हुई है। -राजू जैन, थोक व्यापारी, मोहल्ला चांदूवाड़ा, नारनौल