फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पैदल खाटू यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर शुरू लगे शिविर

विज्ञापन
फोटो 12 खाटू धाम को रवाना होता यात्रियों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। खाटू धाम में लगने वाले बाबा श्याम के मेले को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार से पदयात्री शिविर का शुभारंभ किया गया। इनमें निजामपुर रोड कमानिया वालों की मिल में निजामपुर रोड फौजदार कॉलोनी के सामने व गौड़ ब्राह्मण सभा सहित कई स्थान शामिल रहे।
विज्ञापन

इनमें विशेष आकर्षण का केंद्र श्याम बाबा रेलवे चौकी नंबर 45सी रहा। मंदिर इन दिनों खाटू जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सेवा का बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां लगाए गए विशाल सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्नान, विश्राम और पैर दबाने जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश, रेवाड़ी और गाजियाबाद सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु रेल मार्ग के साथ पैदल चलते हुए यहां पहुंच रहे हैं। यह मार्ग खाटू श्याम धाम जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे छोटा माना जाता है।
विज्ञापन


हाल ही में भागरोला श्याम सेवा समिति के 25 सदस्यीय जत्थे का शिविर में पहुंचने पर सेवादारों ने स्वागत किया। जत्थे का नेतृत्व राकेश सेन ने किया। श्रद्धालुओं ने यहां विश्राम कर चाय-नाश्ता ग्रहण किया और आगे यात्रा के लिए रवाना हुए।

शिविर में ध्वजा रखने की विशेष व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं के पैरों के छालों का उपचार कर रही है, जबकि शहर के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सेवा में जुटे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात है। आज से 10 दिन चलने वाला यह शिविर सेवा और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें