रेलवेे द्वारा मेड़ता रोड-डेगाना रेल खंड के मध्य रेललाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण रद्द, आंशिक रद्द व मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही गाड़ियों को फिर से संचालित किया जाएगा। दोबारा से चलाई जाने वाली गाड़ियो में जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस भी शामिल है।
बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द तथा मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही गाड़ियों से फिर से इस रूट पर चलाया जाएगा। सतनाली स्टेशन अधीक्षक डीएस स्वामी ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14823/24 जोधपुर-रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस को 20 से 30 दिसंबर तक रद्द किया गया था। कई गाड़ियों को फिर से चलाने का शेड्यूल आ गया है। इसमें 14824 रेवाड़ी-जोधपुर 27 दिसंबर से और 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 28 दिसंबर से अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय 23 दिसंबर से रद्द होकर 28 से संचालित होगी। 22482 दिल्ली सराय-जोधुपर 24 दिसंबर से रद्द होकर 29 दिसंबर से फिर से चलेगी।