फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर से 20 लाख के आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 02 Sep 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5खेड़ी में एक मकान की छत पर पड़ी संदूक।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव खेड़ी में चोरों ने एक घर से करीब 20 के सोने-चांदी के आभूषण व तकरीबन सात हजार रुपये चोरी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में गांव खेड़ी निवासी जयसिंह ने बताया कि वह राजस्थान के कोट पुतली में काम करता है। पत्नी का सुबह फोन आया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। वहीं साथ वाले कमरे का दरवाजा खुला है। इसके बाद वह गाड़ी लेकर घर पर आया। एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


कपड़ों का बॉक्स भी वहीं पर रखा था। उसने जब सामान की जांच की तो पता चला कि छह तोले का सोने का हार, सोने की चार अंगूठी करीब 16 ग्राम, सात जोड़ी चांदी के पाजेब, सोने की दो चेन करीब पांच तोला, सोने की तीन महिला अंगूठी करीब 12 ग्राम, एक सोने का लॉकेट करीब दस ग्राम, दो सोने के मंगलसूत्र करीब 12 ग्राम, दो जोड़ी सोने की झुमकी करीब 24 ग्राम, दो जोड़ी सोने के कंगन करीब 40 ग्राम, दो सोने की चूड़ी करीब तीस ग्राम, एक गले का सोने का सेट, कान का झाला, गले की सोने की चेन, गले की रखड़ी, एक सोने का नथ वजन करीब 15 ग्राम, एक चांदी की चम्मन, एक चांदी की कटोरी, एक सेट चांदी का कुंडला चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें