फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में बंद कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में बंद कैदी की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल के एक कैदी की गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका सोमवार को मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों की टीम द्वारा न्यायाधीश की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नसीबपुर स्थित जिला जेल में बंद गांव गुवानी राजस्थान निवासी राकेश (40) की रविवार रात्रि को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर आया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर महावीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आवश्यक कागजी कार्रवाई कर मृतक का मेडिकल बोर्ड द्वारा न्यायाधीश की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है मृतक गत दिनों भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया था। इसी मामले में मृतक जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें