यूपीएससी की परीक्षा में हरियाणा के नारनौल निवासी ईशू कंछल पुत्र विजय कंछल (कारोता वाले) ने 81वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विजय मूल रूप से गांव कारोता के हैं लेकिन पिछले 38 साल से उनका परिवार धमतरी, छत्तीसगढ़ में रह रहा है। ईशू कंछल का चाचा शुभम कंछल ने बताया कि ईशू हमेशा ही पढ़ाई में अव्वल रहता था। उसने 12वी कॉमर्स संकाय से अच्छे अंकों से प्राप्त की।
बीकॉम कर उसने सीए की तैयारी शुरू कर दी। लगभग दो वर्ष पहले ही उसने सीए की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने यूपीएसी की तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की और 81रैंक हासिल की। ईशू के पिता धमतरी में टिंबर का कार्य करते हैं वहीं माता सविता ग्रहणी हैं। उसकी छोटी बहन ईशा पढ़ाई कर रही है।
ईशु कंछल ने आईपीएस बनकर जिला महेंद्रगढ़ का एवं अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि की खुशी में उनके परिवार से अपने परिवार एवं समाज के लोगों के साथ मिटाई बांटकर खुशियां मनाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आईपीएस ईशु कंछल को नारनौल बुलाकर उनका नागरिक अभिनंदन आयोजित किया जाएगा।
उनकी इस उपलब्धि पर हरिराम कंछल, सुरेश कंछल, मातादीन कंछल, आनंद कंछल, सुंदर कंछल, रामेंद्र कंछल, रूपनारायण कंछल, राजेन्द्र कंछल, महेंद्र कंछल, परसराम कंछल, जीतू कंछल एवं समाज से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन चौधरी, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासमेललन के प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, अग्रवाल सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान नवीन मित्तल, श्री महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव केशव संघी अधिवक्ता, नितिन चौधरी, मुकेश मामचंद मित्तल, तुषार मित्तल, हनुमंत गर्ग, हेमंत बंसल एवं समस्त परिवार ने बधाई दी।