फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फ्रांस में होने वाली स्पर्धा के लिए पसीना बहा रहे अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टर साहिल

विज्ञापन
फोटो 04 साहिल यादव
विज्ञापन
नारनौल। गांव गोद बलाहा के साधारण से परिवार में जन्में साहिल यादव ने जिलास्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव का मान बढ़ाया है। जयपुर में पढ़ाई के दौरान शौकिया तौर पर शुरू की वेट लिफ्टिंग की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे। साहिल अब फ्रांस में होने वाली पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

साहिल ने 12वीं कक्षा 2022 में ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए जयपुर चले गए और वहां वेट लिफ्टर की अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
नवंबर 2024 में आरपीएफ वर्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मास्को में सिल्वर मेडल जीता। फिर 2025 में यूरेशियन स्ट्रांग जेनरेशन प्रतियोगिता में गोल्ड और 5वीं ओपन चैंपियनशिप 2023 में 75 किलो ग्राम भार वर्ग में अल्माटी कजाकिस्तान में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

साहिल ने बताया कि आपको जो भी कुछ करना है वो खुद ही करना पड़ेगा। यदि आप अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से मेहनत करोगे तो एक दिन अवश्य ही आपको सफलता मिलेगी। साहिल ने बताया कि यदि आपको अपना मुकाम हासिल करना है तो नशे व गलत आदतों से दूर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें