मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव कारिया की अस्मिता सैनी का वनस्पति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर में चयन हुआ है। अस्मिता ने प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है। असिस्टेंट प्रोफेसर अस्मिता के दादा हरिराम सैनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पीएचडी आईएचबीटी सीएसआईआर कर रही थी। वह शुरू से मेधावी रही है, उसे अब कनीना कॉलेज में नियुक्ति मिली है। संवाद