नारनौल। गांव महरमपुर स्थित बाबा जोधा दास स्पोर्टस एकेडमी में रविवार को जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव धौलेड़ा में संचालित वालीबॉल खेल नर्सरी में 17 जून से शुरू होगी।
वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल यादव ने बताया कि बैठक में अंतर नर्सरी स्तर पर वॉलीबॉल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिले में संचालित 12 वॉलीबॉल खेल नर्सरियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-14 व अंडर- 19 वर्ग में खिलाड़ी भाग लेंगे।
महासचिव हनुमान यादव व सहसचिव नरेश ढिल्लों ने बताया कि जिले में वॉलीबॉल खेल की अपार संभावनाएं हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए एसोसिएशन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन व खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनेक सदस्य उपस्थित रहे।