महेंद्रगढ़। रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से सतनाली रूट पर नई बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा का रात्रि ठहराव महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। पहले इसका रात्रि ठहराव सतनाली में किया जाता था।
इस बस के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। महेंद्रगढ़ से सतनाली रूट पर बस शुरू होने से खातोद, बलाना, माधोगढ़, डालनवास, सुरेहती पिलानिया सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा।
यह बस सेवा बस सुबह आठ बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चलकर सुबह 9 बजे सतनाली पहुंचेगी। वहीं 9:05 बजे सतनाली से रवाना होगी। 10 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। शाम को 5:15 बजे महेंद्रगढ़ से सतनाली के लिए रवाना होगी। 6:15 बजे सतनाली वापसी करेगी। 7:15 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचकर रात्रि ठहराव करेंगी।
बस के चलने से सतनाली, महेंद्रगढ़ और आसपास के गांवों के लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी वर्ग इस बदलाव से लाभान्वित होंगे क्योंकि शाम 6 बजे के बाद सतनाली बस स्टैंड से कोई बस सेवा नहीं थी।
इसके साथ ही खुडाना से सतनाली वाया महेंद्रगढ़ चलने वाली बस के समय में भी संशोधन किया गया है। समय परिवर्तन से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर तालमेल और कम प्रतीक्षा समय मिलेगा। पहले यह बस सेवा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 7:40 बजे रवाना होती थी। अब यह बस 7:30 बजे रवाना होगी। इस बस के संचालन में 10 मिनट का बदलाव किया है।
वर्जन..
महेंद्रगढ़ से सतनाली तक बस सेवा शुरू की गई। महेंद्रगढ़ से सतनाली के सुबह 8 बजे रवाना होगी। रात्रि ठहराव महेंद्रगढ़ पर किया जाएगा। इसके अलावा खुडाना से सतनाली वाया महेंद्रगढ़ के बस के समय में बदलाव किया है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी।-हरिकिशन, प्रभारी, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़