फोटो संख्या:60- उत्तराखंड में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ी अनुज को सम्मानित करते कोच--
महेंद्रगढ़। शहर निवासी हर्ष और अनुज ने ज्यू-जित्सू नेशनल चैंपियनशिप में दो रजत पदक हासिल किए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और स्पर्धा में महेंद्रगढ़ के खाते में चांदी डाल गौरव बढ़ाया है। सचिव लोकेश सैनी ने बताया कि उत्तराखंड के हल्दवानी में 19 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ज्यू-जित्सू राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की गई।
इसमें जिला से दो खिलाड़ियों ने कोच संदीप कुमार की अगुवाई प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें हर्ष ने अंडर-14 आयुवर्ग में 32 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। इसी तरह अनुज ने अंडर-14 आयुवर्ग में 44 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी उप विजेता रहे। आयोजकों की ओर से दोनों खिलाड़ियों को रजत पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच लोकेश सैनी व संदीप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।