फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

Thu, 27 Jun 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव रामबास में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सरोज देवी ने की।
विज्ञापन

अभियान में घर-घर जाकर के लोगों के पेयजल नल कनेक्शन की जांच की गई। कुछ घरों में पाया गया कि नल बिना टूटी के हैं, उन उपभोक्ताओं को हिदायत दी गई और टूटी वाल भी लगवाई गई। सरपंच प्रतिनिधि अधिवक्ता कुलदीप यादव ने ग्रामवासियों से जल संरक्षण व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने घर-घर जाकर शुद्ध पर जलापूर्ति के बारे में अवगत कराया। कहा कि वर्तमान समय में पेयजप संकट को लेकर सभी परेशान हैं। अगर इस परध्यान नहीं दिया तो स्थिति गंभीर होगी। इस अवसर पर पंच बनवारी लाल, सिकंदर, राजेंद्र, विरेंद्र बोहरा, हंसराज यादव, मनोज रामबास, सचिन निंबल, विकास, पंप आपरेटर जयपाल, कर्मवीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें