फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में हादसे में इंस्पेक्टर की मौत: हरियाणा पुलिस में जींद में था तैनात, गांव लहरोदा के पास हुई दुर्घटना

Wed, 06 Mar 2024 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में कार का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह मुलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं, लेकिन नारनौल के हुड्डा सेक्टर में रह रहे थे। मृतक के दो लड़के हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाहर बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के लहरोदा के पास सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वह अभी जींद में तैनात थे और मंगलवार देर रात को नारनौल आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार अलवर जिले के रेवाना गांव का रहने वाला अभय सिंह जो अभी हाल में नारनौल के हुड्डा सेक्टर में रह रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


वह मंगलवार देर रात ड्यूटी से अपने घर गाड़ी से आ रहा था, वह जैसे ही लहरोदा के पास पहुंचा तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और हादसे में मौत हो गई। बता दे कि अभय सिंह जींद में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। आगामी 2 साल बाद डीएसपी के लिए पदोन्नति होने वाली थी। लेकिन इससे पहले सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह नारनौल के नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टपार्टम किया गया। मृतक के दो लड़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें