फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर लगे लगाम, बेरोजगारों के लिए कुछ हो खास

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई हो काबू, भर्तियां निकाल युवा के लिए हो रोजगार की व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो संख्या: 10 से 17 और 21 और 22
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपना तीसरा आम बजट पेश करेगी। इस बजट से महिलाओं, बेरोजगारों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों को काफी उम्मीदें हैं। इस समय दाल, चावल, सरसों, चीनी, तेल, रिफाइंड सहित सभी खाद्य पदार्थों में कीमत बढ़ रही है। महिलाओं का मानना है कि बजट में महंगाई पर अंकुश लगे तथा खाद्य पदार्थों की कीमत कम की जाए। बेरोजगार युवकों ने सरकारी भर्तियां निकालने की उम्मीद जताई है। वहीं कर्मचारियों ने राजस्थान एवं महाराष्ट्र की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल करने तथा बचत टैक्स का दायरा बढ़ाने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा शहर के अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की उम्मीद लगा रखी है
बेरोजगार युवाओं का रखा जाए ख्याल
प्रदेश में लगभग 24 लाख से अधिक युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। बेरोजगारी की वजह से युवा आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने कुछ दिन पहले 56 हजार नौकरी देने की बात कही थी। उम्मीद है कि बजट में विभिन्न विभागों की नौकरियों निकाले जाने की घोषणा होगी। -सुनील वर्मा।
विज्ञापन

नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर हो परीक्षा, फॉर्म करें नि:शुल्क
सरकार की ओर से जल्द से जल्द भर्ती निकाले तथा फॉर्म नि:शुल्क भरवाए जाएं। नजदीकी जिलों में परीक्षा केंद्र दिए जाने का प्रावधान किया जाए, ताकि बेरोजगारों को परेशान न उठानी पड़े। इस समय एक बेरोजगार युवक के फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा देने तक ढाई से तीन हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। सरकार की ओर से कोई भी भर्ती पूरी नहीं की जा रही है। जो भर्तियां पूरी हो चुकी हैं, उसको पूरी की जाए। -सुशांत
पुुरानी पेंशन बहाल हो
प्रदेश में अभी तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हो पाई है। कई वर्षों से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। राजस्थान सरकार ने पुरानी पेेंशन बहाल कर दी है। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों आम बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की उम्मीद जता रहे हैं। -सतीश कौशिक, ब्लॉक प्रधान, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन महेंद्रगढ़।
बचत टैक्स पर बढ़े छूट का दायरा
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मध्यम क्रम की श्रेणी में आते हैं। उन्हें टैक्स में छूट देने की उम्मीद है। पिछले दो बजट में सरकार ने बचत पर टैक्स का छूट दायरा 1.5 लाख रुपये ही रखा है। इसे कम से कम ढाई लाख किया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। -हरि ओम, विज्ञान अध्यापक,
जीएसटी की दर की जाए कम
सरकार को जीएसटी कम करना चाहिए और महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। कोरोना की मार से कपड़ा व्यापार एकदम बैठ गया। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैं। छोटे व्यापारियों को लोन की सुविधा देकर सरकार को सहायता करनी चाहिए। -भूप सिंह, कपड़ा व्यापारी
--------
सरकार व्यापारी हित में करें बजट पेश
सरकार महंगाई को कम करें। कोरोना काल में व्यापारियों को नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को बजट सत्र में व्यापारी हित में अहम कार्य करना चाहिए ताकि व्यापारी खुश हो। जैसे जीएसटी कम करना व्यापारी वर्ग को लोन सुविधा देना तथा अन्य कार्य है जो सरकार व्यापारी हित में कर सकती है, जिसको बजट सत्र में करना चाहिए। -मधुर नुनीवाल।
सरकार महंगाई पर दे ध्यान, बिगड़ रहा है रसोई का बजट
प्रदेश सरकार हर वर्ष अपना बजट पेश करती है, लेकिन सरकार से जो उम्मीदें जताई जाती हैं, उससे संतुष्टि नहीं मिलती है। सरकार दावे तो बहुत करती है, लेकिन महंगाई पर लगाम लगाती नहीं दिख रही है। गैस सिलिंडर के दाम से लेकर खाने का हर सामान महंगा हो रहा है। एक गृहिणी को घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार से उम्मीद है कि वो इस बजट में महंगाई से अवश्य राहत देगी। -शर्मिला।
विज्ञापन

महंगा पर लगाए लगाम
प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। आम वस्तु लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। दो-तीन महीनों में खाद्य वस्तुुओं के दाम बढ़ते रहते हैं। पहले एक महीने का राशन 5 से 7 हजार रुपये में आ जाता था। अब वही राशन 10 से 15 हजार रुपये के बीच आता है। इस बार बजट में महंगाई को लेकर सरकार को कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे मध्यम वर्गीय श्रेणी के लोगों को राहत मिल सके।-प्रीति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें