फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट की दोगुनी क्षमता वाला प्रपोजल बनाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियावास में 598 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज में बिजली-पानी की व्यवस्था को लेकर सोमवार को उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए यहां पर पहले से ही उतनी ही क्षमता के बिजली व पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल सप्लाई के लिए बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 0.75 एमएलटी के बजाय 1.5 एमएलडी का प्रपोजल बनाया जाय। उन्होंने कहा कि इसके लिए फिलहाल बन रहे अन्य मेडिकल कॉलेजों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी लेकर यहां भी अधिक क्षमता का प्लांट लगाया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क को भविष्य की जरूरत के अनुसार कम से कम फोरलेन बनाया जाना चाहिए। इसके लिए प्रपोजल बनाकर तैयार करें, ताकि इसे जल्द से जल्द भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में वाहनों की संख्या को देखते हुए यह सड़क बहुत कम चौड़ाई की है। मेडिकल कॉलेज बड़ा प्रोजेक्ट होता है। ऐसे में इस कार्य को जल्द सिरे चढ़ाया जाए। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर चुके हैं। इसमें किसी प्रकार की देरी न हो इसके लिए जरूरी है कि बिजली से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली जाएं। डिजाइन के अनुसार अलग फीडर के संबंध में उन्होंने जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज की जमीन के अंदर आ रहे पशुपालन विभाग के भवन को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अंदर आ रहे जोहड़ से किसी भी प्रकार की छेड़खानी न करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि लगभग 598 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य 30 अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 76 एकड़ जमीन निश्चित की गई है। चिकित्सा के क्षेत्र में यह जिले को बहुत बड़ी सौगात है। ऐसे में अधिकारी इस कार्य को न केवल समय पर पूरा करवाएं, बल्कि उसकी गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश, दीपक व अश्वनी कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सूर्यकांत, बीडीपीओ प्रमोद कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें