फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिशाली वायु सेनाओं में भारतीय वायुसेना : सुरेश

Thu, 09 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 08 कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि व पूर्व एयर वॉरियर्स। स्वय
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक्स एयर वॅारियर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक शाम वायु सेना के नाम कार्यक्रम किया गया। भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त वीर एयर वॉरियर ने गौरवशाली दिनों की यादें ताजा की। देश की सुरक्षा में वायुसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आरंभ पर अतिथियों ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार ने सभी एयर वाॅरियर्स एवं परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रारंभ में भारतीय वायुसेना के पास सीमित संसाधन और प्रशिक्षण सुविधाएं थीं लेकिन आज यह दुनिया की शक्तिशाली वायु सेनाओं में है। इस अवसर पर राजेश मलिक, हेमंत मुनी, राम भगत, खजान सिंह, रामधन शर्मा व अमर सिंह आदि बड़ी संख्या में पूर्व वायु सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें