फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कपड़ों के बदले नई बेड सीट बनाने के नाम पर महिलाओं से ऐंठे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी के साथ अब शातिर दिमाग लोग घर घर जाकर महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला गांव बजाड़ में आया है। एक ठग ने गांव बजाड़ में पुराने कपड़ों के बदले बेड सीट बनाने के लिए गांव की महिलाओं से 200 रुपये व कई से 300 रुपये लेकर 5 दिनों में नई डबल बेड सीट बनाने का भरोसा दिया लेकिन अभी तक नहीं लौटा। गांव में करीब 15 से 20 महिलाओं से करीब 10 हजार रुपये ले गया। जिस पर्ची पर रुपये देने की रसीद दी उस पर अंकित मोबाइल बंद आ रहा है। इससे गांव में व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करने की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण माया देवी, भागवत, मंजीत देवी, सुमित्रा, अनूप, मुकेश, हरीसिंह, रोहताश व जगदीश ने बताया कि उनके गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति बाइक पर पुराने कपड़े लेकर उसके बदले में नई बेड सीट बनाने का भरोसा देकर आधे रुपये एडवांस में ले लिये। गांव में अनेक महिलाओं व परिवारों को जाल में फंसा कर हजारों रुपये एकत्रित करने के साथ पुराने कपड़ों की पोटली भी बांध कर ले गया। उस व्यक्ति ने पुराने कपड़ों के एवज में नई चादर व दरी बना कर देने के लिए एक रसीद व एडवांस पैसे भी लिखे हैं लेकिन अब वह नहीं आने से गांव में ठगी होने की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें