फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पाथेड़ा में युवाओं ने बस स्टैंड पर निकाला कैंडल मार्च

Thu, 21 Aug 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72-गांव पाथेडा में  कैंडल मार्च निकालते युवा--स्रोत- युवा
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव पाथेड़ा में मनीषा प्रकरण पर युवाओं ने बस स्टैंड पर कैंडल मार्च निकाल न्याय की मांग की। ग्रामीण जर्मन सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए गांव की मुख्य गलियों से रोष-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मास्टर संजय, दिनेश कौशिक, विजय, राहुल, आकाश, तरुण, डॉ. देव, सोनू गोरक्षक ने कहा कि पुलिस को सुसाइड नोट मिलने के बावजूद भी इसकी पुष्टि इतनी देरी से क्यों हुई है, यह बड़ा सवाल है। इस मामले में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव समाज की प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। अब तक की जांच में पुलिस व प्रशासन की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई है और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से सीबीआई को जांच सौंपने का कदम सराहनीय है लेकिन इसकी जांच शीघ्रता से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें