फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए रात में बस सेवा शुरू

Thu, 21 Aug 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड --संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रात में चंडीगढ़ के लिए 15 अगस्त से फिर एक बस चलाई गई है। इससे यात्रियों को चंडीगढ़ जाने में आसानी होगी। महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। यह बस वाया दादरी, रोहतक, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि यह बस प्रतिदिन नारनौल से रात 7:20 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। महेंद्रगढ़ में रात आठ बजे, दादरी रात 9:30 बजे, कलानौर रात 10 बजे, रोहतक में रात 10:45 बजे, गोहाना में रात 11:20 बजे, पानीपत में रात 11:50 बजे, चंडीगढ़ 17 में सुबह तीन बजे पहुंचेगी। वहीं यह बस चंडीगढ़ 17 से रात 8:30 रवाना होगी।
अंबाला कैंट रात 9:45 बजे, करनाल से रात 11 बजे, पानी से रात 12 बजे, गोहाना से रात 12:45 बजे, रोहतक रात 1:20 बजे, चरखी दादरी सुबह 3:15 बजे, महेंद्रगढ़ में सुबह 4:35 बजे तथा नारनौल में सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी। यह बस चरखी दादरी डिपो की ओर से संचालित की जा रही है। इस बस के संचालित होने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें