फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जापान में दिल से दिलों तक नाटक में गूंजा ठेठ हरियाणवी अंदाज

विज्ञापन
फोटो 21कार्यक्रम के दौरान मौजूद कलाकार व गीतकार।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। जापान की राजधानी टोक्यो में नारनौल निवासी लोकगायिका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने नाटक शब्द यात्रा दिल से दिलों तक में ठेठ हरियाणवी लहजे में अपना लोकगीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं हरियाणवी बोली में अपनी लघुकथा झबरू प्रस्तुत की।
विज्ञापन

भारतीय शब्द यात्रा साहित्यिक समूह की ओर से टोक्यो के भारतीय दूतावास में स्थित विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 किया गया। इसमें डॉ. कृष्णा ने पंखा जाली का लगवा दे भरतार महीना आया गरमी का लोकगीत पर सबको झूमने पर विवश कर दिया।
उन्होंने हरियाणवी लोकगीतों को गाकर सदन में उपस्थित लोगों को झूमने और खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक ने किया। इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों, गीतकारों, कवियों और गीतकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें