फोटो 1नांगल चौधरी बाईपास पर अवैध निर्माण को तुड़वाते डीटीपी की टीम।स्रोत:टीम
नांगल चौधरी। जिला नगर योजनाकार ने 16 सितंबर को नांगल चौधरी के बाईपास सड़क स्थित मौजा नौलायजा में लगभग दो एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो चहारदीवारी और सभी सड़क नेटवर्क उखाड़ दिए गए।
यह अभियान जिला नगर योजनाकार नारनौल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार, उप-मंडल अधिकारी, एचवीपीएन नारनौल की अगुवाई में चलाया गया। जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने लोगों से अपील की है।
उन्होंने कहा कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्रों में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें। कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग के लिए बदलने से पहले महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से लाइसेंस अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश सिंह ने आम जनता से बार-बार अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माण से भी बचें। कोई भी प्लॉट खरीदने या निर्माण करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से वैधता की जानकारी ली जा सकती है।