फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंबेडकर भवन पर कब्जे के आरोप पर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव गनियार स्थित शासकीय आंबेडकर भवन पर अवैध कब्जे, धार्मिक मूर्तियां स्थापित करने और सरकारी अनुदान में कथित वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को लेकर ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम गुरविंदर सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बनवारीलाल व पूर्व पंच प्रभु दयाल ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका आरोप है कि भवन को मंदिर का रूप देकर मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया। आरटीआई दस्तावेजों के आधार पर करीब 23.75 लाख रुपये के विकास कार्यों में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया गया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन व उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें