फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त आए नहीं तो एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम दिनेश कुमार को मांग सौंपते गांव चितलांग के लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
उपायुक्त अजय कुमार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंप कार्यालय नहीं पहुंचे तो एसडीएम दिनेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं को तय समय में जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनें तथा उन्हें कानून के दायरे में रहते हुए तय समय में उन्हें पूरा करें।
विज्ञापन

एसडीएम के समक्ष 16 समस्याएं रखी गई इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर निपटाएं। ये शिकायतें अपने अधीन आने वाले कर्मचारी के भरोसे नहीं छोड़नी हैं। इनको अधिकारी स्वयं निपटाएं। राज्य सरकार के निर्देश पर हर मंगलवार को प्रशासनिक भवन में यह कैंप कार्यालय इसी उद्देश्य के लिए बनाया गया है ताकि लोगों को नारनौल न जाना पड़े। लोगों ने जमीनी विवाद, रास्तों व नालियों, बीपीएल राशन कार्डो, अवैध कब्जे, पेंशन बनवाने से संबंधित समस्याएं रखीं। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन इस तरह के कैंप लगाकर जन शिकायतों की सुनवाई कर रहा है ताकि उनका समय व पैसा दोनों की बचत हो। इस अवसर पर सुनील गुप्ता सहायक समाज कल्याण विभाग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने की मांग
गांव चितलांग में पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम दिनेश कुमार को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव चितलांग की फिरनी व पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार है। इस समस्या को लेकर पंचायत सचिव, बीडीपीओ को कई बार मिल चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। पंचायत सचिव टाल-मटोल करते हैं। शिकायत कर्ताओं ने कहा कि पंचायत जमीन की पैमाईश करवाना ग्राम पंचायत व बीडीपीओ का काम हैं। पंचायत सचिव महज आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पंचायत भूमि का कब्जा हटवाने की कार्रवाई प्रशासन शीघ्र करे। इस मौके पर नंबरदार बिशनदयाल, रणबीर सिंह, मोतीलाल, किरोड़ीमल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें