मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे 11 पर मंगलवार सुबह कार को ट्रक ने चंद्रपुरा के पास टक्कर मार दी। इससे पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और बच्चे घायल हो गए।
घायलों का नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला रेवाड़ी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। नांगल चौधरी के गांव मेघोत हाला निवासी 41 वर्षीय अनिल कुमार पत्नी कविता और दो बच्चों के साथ गोगामेड़ी के दर्शन करके रेवाड़ी जा रहा थे। इसी बीच चंद्रपुरा के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी और बच्चे घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को अटेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चोट ज्यादा लगने के चलते अनिल कुमार ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज नारनौल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अनिल कुमार की पत्नी कविता रेवाड़ी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वहीं अटेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।