नारनौल। निजामपुर के पास एक सड़क हादसे में लॉजिस्टिक हब तलोट में कार्यरत एक सर्वे इंजीनियर की मौत हो गई।
हिसार जिले के मंडी आदमपुर के घुड़साल निवासी संदीप ने बताया कि बेटा रवि कुमार लॉजिस्टिक हब तलोट में कार्यरत है। कंस्ट्रक्शन साइट पर बेटा बतौर सर्वे इंजीनियर कार्यरत था। वह सोमवार देर शाम बाइक से कंपनी का काम खत्म करके तलोट साइट से निजामपुर अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बेटा घायल हो गया। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रवि कुमार को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।