फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसआईआईआईडीसी 8 लाख रुपये प्रति एकड़ पर मांग रही जमीन, पंचायत चाह रही 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुडाना में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए प्रस्तावित एक हजार एकड़ पंचायती जमीन पर अधिकारियों और पंचायतों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ग्राम पंचायत सर्कल रेट 12 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा चाहती है। एचएसआईआईडीसी आठ लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब ही देने को तैयार है। पंचायत मंगलवार तक ग्रामीणों से बातचीत कर अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने आईएमटी की जमीन खरीद को लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई ली थी। जिसमें महेंद्रगढ़ के एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, डीडीपीओ ओमप्रकाश, तहसीलदार विजय कुमार, एचएसआईआईडीसी के एसटीपी रामकुमार, ग्राम पंचायत खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल सिंह, आकोदा सरपंच धर्मेंद्र, आदलपुर सरपंच अतर सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक में आईएमटी के लिए पंचायती जमीन के लिए रेट पर चर्चा हुई। सरपंचों ने कहा कि पंचायतें सर्कल रेट पर जमीन देने का तैयार हैं। इस समय आकोदा के आसपास सर्कल रेट 12 लाख रुपये प्रति एकड़ है। एक वर्ष पहले एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से 12 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन खरीदने पर सहमति जताई थी। पंचायत सर्कल रेट से कम कीमत पर कैसे दे सकती है। एसटीपी रामकुमार ने कहा कि विभाग इतना इस एरिया में इतना पैसा नहीं दे सकता। विभाग के पास खरीद के लिए इतना बजट नहीं है। एचएआईआईडीसी के अधिकारियों ने 8 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा पंचायत जमीन की सही कीमत के हिसाब से फैसला करें। जिससे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर उतारा जा सके। पंचायत ीगांव के लोगों से बातचीत कर 9 फरवरी तक अपना अंतिम फैसला लिया।
दो साल पहले सीएम ने रखी थी आधारशिला :
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 24 फरवरी 2019 को गांव खुडाना में आईएमटी की आधारशिला रखी थी। सीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की घोषणा भी की थी। अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन तक ट्रांसफर नहीं हो पाई है। खुडाना पंचायत 971 एकड़ जमीन का अपना प्रस्ताव पास कर दे चुकी है। कुछ जमीन आकोदा पंचायत की पड़ती है। 500 एकड़ निजी जमीन खरीदी जानी है।
विज्ञापन

वर्जन
एक वर्ष पहले तात्कालिक उपायुक्त जगदीश शर्मा, एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों, सरपंचों की बातचीत हुई थी। तीनों गांवों के सरपंच पंचायती जमीन को सर्कल रेट 12 लाख के हिसाब से देने को तैयार हो गए थे। अधिकारी सहमत भी हो गए थे। अब अधिकारी सर्कल रेट भी एक तिहाई कम पैैसा दे रहे हैं। इसके लिए पंचायतें ग्रामीणों से विचार कर अंतिम फैसला लेंगी।
ओमपाल, सरपंच प्रतिनिधि, खुडाना।
वर्जन
एचएसआईआईडीसी जमीन लेने को तैयार है। पंचायत इसकी सही कीमत बताए। विभाग सर्कल रेट पर जमीन नहीं खरीद सकता। पंचायत आठ लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन दे तो विभाग तुरंत ही जमीन खरीद लेगा।
राजकुमार, एसटीपी, एचएसआईआईडीसी।
वर्जन
आईएमटी प्रोजेक्ट के लिए आदेश आए हैं। जिसके आधार पर अधिकारियों के साथ पंचायतों की बैठक कराई गई थी। आसपास पड़ने वाली निजी जमीन के मालिक भी जमीन देने को तैयार हैं। प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चलती रहेगी।
विज्ञापन

अजय कुमार, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें