फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी बाजार मंगलवार को रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल जिला बचाओ अभियान को लेकर हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में होटल नरूला में बैठक हुई। इसमें सभी ट्रेड के प्रधान व बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता मौजूद रहे। इसमें जिला मुख्यालय नारनौल को ही रखने के समर्थन में 9 फरवरी को बंद का निर्णय लिया गया। इस दौरान नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने ट्रेड यूनियन के प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय नारनौल में सदियों से चला आ रहा है। सभी प्रशासनिक अधिकारी यहां बैठते हैं और लोगों की समस्याएं सुनते हैं। मगर अब प्रत्येक मंगलवार को जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सभी अधिकारी महेंद्रगढ़ बैठेंगे, जो कि गलत है। अगर मंगलवार को पब्लिक को बायल, पनियाला मोड़ से अगर महेंद्रगढ़ से काम कराने के लिए जाना पड़ेगा तो इसकी दूरी लगभग 65 किलोमीटर पड़ेगी, जो कि न्यायसंगत नहीं है। इसके विरोध में सभी ट्रेड यूनियन के प्रधान एवं हरियाणा व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है कि मंगलवार को नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली के बाजार पूर्णतया बंद रहेंगे।
प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि बार एसोसिएशन नारनौल की मांगों का समर्थन करते हैं। कंधे से कंधा मिलाकर नारनौल मुख्यालय को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। बार एसोसिएशन के ओमप्रकाश यादव, प्रेमचंद गुप्ता, कर्णसिंह यादव, किशन चौधरी, केशव संघ, पंकज किरोड़ीवाल , विजय कुमार व वीरेंद्र सिंह ने व्यापारियों को संबोधित किया। नानौल जिला मुख्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर हैं और जब तक उन्हें जिला मुख्यालय का अधिकार नहीं मिल जाता, संघर्षरत रहेंगे। मंगलवार की हड़ताल में सहयोग करें। व्यापारियों ने विश्वास दिलाया कि मंगलवार को बाजार पूर्णतया बंद रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला महासचिव संदीप नूनीवाल, मुकेश शर्मा, रामबाबू अग्रवाल, किशन लाल जैन,धर्मवीर यादव, सीताराम, मोतीलाल चौधरी, अशोक कुमार, कमल सिंह सैनी, रतनलाल गर्ग, राकेश गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, दयानंद सोनी,विकास अग्रवाल, सुदर्शन बंसल, संजय गर्ग, मदनलाल गोगिया, राजकुमार, संदीप संघी, सुभाष यादव, संजीव यादव, बजरंग लाल गुप्ता, विक्रांत नरूला, कृष्ण कंछल, रतनलाल सैनी, शंकर लाल वधवा, ओमप्रकाश, बृजमोहन गर्ग, अजीत सैनी, रोशन लाल सैनी, गंगा राम सैनी सचिव,सुरेंद्र कुमार, रामकुमार सैन, रोहतास अग्रवाल, मुकेश मेहता, बेगराज गोयल, हरीश कुमार, अनिल कुमार चौधरी, राजेश अग्रवाल के अलावा अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें