फोटो संख्या:55 शहर स्थित अस्पताल में दवा लेते मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में सालबुटामॉल कफ सीरप का स्टॉक समाप्त हो गया है। नई आपूर्ति आने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। तब तक मरीजों को वैकल्पिक दवा दी जा रही है या जरूरत पड़ने पर बाजार से दवा खरीदने की सलाह दी जा रही है।
अस्पताल के एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि दवाओं की मांग भेज दी गई है और अगले सप्ताह तक नया स्टॉक पहुंचने की उम्मीद है।अस्पताल में सामान्यतः आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार रहता है लेकिन इस बार सालबुटामॉल कफ सीरप उपलब्ध नहीं है।
इस दवा का उपयोग मुख्य रूप से बच्चों में खांसी, कफ और छाती जाम जैसी समस्याओं के उपचार में किया जाता है। स्टॉक खत्म होने के कारण डॉक्टर फिलहाल दूसरी कफ सीरप लिख रहे हैं।
यदि मरीज बाजार से सालबुटामॉल सीरप खरीदते हैं तो उन्हें लगभग 20 से 30 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि अस्पताल में यह दवा फ्री में उपलब्ध कराई जाती है। वीरवार को भी बच्चों को दिखाने के लिए अभिभावक अस्पताल पहुंचे जहां कुछ को वैकल्पिक दवा दी गई और कुछ को बाहर से दवा लेने की सलाह दी गई।