फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर छात्राओं की क्षमताओं का निर्माण कर रहा है हकेविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। छात्राओं को बेहतर भविष्य, राष्ट्र निर्माण हेतु तैयार करने के उद्देश्य से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर केपेसिटी बिल्डिंग एंड पर्सनेलिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरूआत की है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न चरणों में चार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुमेधा कटारिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ, ट्रेनिंग, प्लेसमेंट सेंटर के साझा प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि उन्हें प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि किस तरह से लड़कियों को दैनिक जीवन में अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए। इस दौरान सुमेधा कटारिया, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. सुषमा यादव, जेनिस वर्गीज, साइबर पीस फाउंडेशन ने साइबर अपराध पर व्याख्यान दिया।
इसी क्रम में
महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रेनु यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 12 अक्तूबर तक चार विशेषज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे। निदेशक डॉ. विकास गर्ग, उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की विभिन्न पीठों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें