गांव जड़वा में मूंग खेत में प्रदर्शन प्लांट भ्रमण करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव जड़वा में मूंग खेत दिवस मनाया गया। इसमें मूंग की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे जागरूक किया गया। इसमें फसल में लगने वाले कीटों की पहचान एवं रोकथाम के बारे में भी बताया गया। गांव नंगला, जड़वा व तिगरा के 50 किसानों को मूंग की उन्नत किस्म एमएच 421, जीवाणु खाद, खरपतवारनाशक व बीज उपचार की दवाई केंद्र द्वारा दी गई। उन्नत कृषि क्रियाओं को दिखाने के लिए किसानों को प्रदर्शन प्लांट का भी भ्रमण कराया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के जिला विस्तार विभाग कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मंगलवार को गांव जड़वा में मूंग खेत दिवस का आयोजन किया था। कार्यक्रम आयोजिका डॉ. पूनम यादव ने बताया की दालों की जरूरत तथा उत्पादन में काफी अंतर है। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक व सस्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने किसानों को उन्नत किस्म, पैदावार, जीवाणु खादों का प्रयोग, संतुलित मात्रा में खादों का प्रयोग व सामयिक खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. जयलाल यादव ने प्रदर्शन प्लाटों में जड़ गलन व रस चूसने वाले कीड़ों की रोकथाम की तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।