फोटो नंबर- 28नारनौल में बारिश के दौरान सड़क पर बिछी ओले की सफेद चादर। संवाद
नारनौल। जिले में मंगलवार को सुबह से पश्चिमी मौसम प्रणाली का असर साफ देखने को मिला। तेज गर्जना के साथ हुई ओलावृष्टि ने ठंडक बढ़ा दी है। नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली और सतनाली में बूंदाबांदी हुई। इनके आसपास बिखराव वाली ओलावृष्टि हुई। महेंद्रगढ़ और कनीना में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि की एडवाइजरी जारी की है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल में 6.5, नांगल चौधरी में 3.5, अटेली में 7.3 एमएम जबकि कनीना 2.2 एमएम दर्ज की गई।
साथ ही सतनाली और महेंद्रगढ़ में केवल बूंदाबांदी दर्ज हुई है। मंगलवार को नारनौल का दिन और रात का तापमान 13.8 व 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान में हल्की बढ़त तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट रही।
ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। वहीं जहां हल्की बारिश हुई वहां फसलों को लाभ मिला है। आने वाले तीन चार दिन हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।
हवाएं शांत रहीं तो सुबह के घंटों में कोहरा देखने को मिलेगा। 31 जनवरी और उसके बाद तीन फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।