फोटो 12वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करती डॉ. प्रिया चौधरी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। एलिम्को के सहयोग से गांव बसीरपुर राजकीय उच्च विद्यालय में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, कमर की बेल्ट, व्हीलचेयर, वॉकर, चटिया आदि सामान वितरित किए गए।
डॉ. प्रिया चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र महत्वपूर्ण योजना है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई है। कहा कि किसी भी दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिक को उपकरण की जरूरत है तो वह जिला रेडक्रॉस कार्यालय में स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में आकर ले सकते हैं।
रेडक्रॉस काउंसलर अगेंद्र कुमार ने कहा भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण देकर उनके सहज, गरिमा पूर्ण जीवन यापन करने के लिए सतत समर्पित है। संस्था से लेखाकार संदीप व अभय सिंह ने लाभार्थियों को कान की मशीन व अन्य उपकरण के उपयोग के बारे में जानकारी दी। गांव बसीरपुर की सरपंच ममता यादव ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुशील, लालाराम, अजय कुमार, सतीश, कलावती आदि उपस्थित रहे।