फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्यारस माता मंंदिर में किया हवन, प्रसाद वितरित

Mon, 03 Nov 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13ग्यारस माता मंंदिर में खोड़ में माता के मंदिर में प्रसाद बांटते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। ग्यारस माता मंंदिर खोड़ में रविवार को हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में सुबह हवन के साथ गांव में माता के ध्वजों से परिक्रमा भी हुई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने माता का व्रत खोला व फलाहार का भोज किया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक सेवक बेद गिरदवार ने मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर निर्झर आश्रम के महाराज शंकर नाथ, नावदी आश्रम से मंहत बालक दास विशेष रूप से पहुंचे।
सेवक गिरदावर ने हवन व पूजन करवा कर माता एकादशी की आराधना कर गुणगान किया। इस मौके पर महंत बालक दास ने कहा कि एकादशी का हमारे शास्त्रों में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह दिन शुभ कार्य के लिए कल्याणकारी व शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

मंदिर में खीर के प्रसाद के साथ फलहार का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर भक्तजनों ने हवन में हिस्सा लिया। हवन में आस-पास के गांवो के अलावा दूर-दराज के लोगों ने भक्तों ने हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी जयपाल ने माता के स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद दे कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें