फोटो नंबर-12प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत-संस्थान
- फोटो : chineni news
नारनौल। एकादशी उत्सव व श्याम जन्मोत्सव पर रविवार सुबह श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से देवस्थान से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी शामिल भक्तजन ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर राधे नाम का संकीर्तन करते जा रहे थे।
प्रभातफेरी के दौरान मोहल्ला देवस्थान, बड़का कुआं और संघीवाड़ा की गलियों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गलियों में फूलों की वर्षा व राधा रानी के जयकारों से वातावरण वृंदावन जैसा प्रतीत हो रहा था। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि राधा कृष्ण प्रभात फेरी न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा से भी जुड़ी है। अंत में सभी भक्तों ने सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रभात फेरी का समापन कर प्रसाद वितरण किया।