फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य : आरती राव

विज्ञापन
फोटो नंबर-15मह​र्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में लोगों को संबो​धित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह 
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 21 विभाग कार्यरत हैं व टीबी, रेडियोलॉजी, मनोरोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। 29 मई 2026 से 15 बेड की डायलिसिस यूनिट भी शुरू हो चुकी है जबकि आधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला में पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

आरती सिंह राव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 33.55 करोड़ रुपये की लागत से नारनौल-रामबास रोड से मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल तक लगभग चार किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें