फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Roadways: महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए एसी बस शुरू, तीन घंटे का बचेगा समय, जानिए किराया व समय

Sun, 15 Oct 2023 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

प्रदेश सरकार ने 152 डी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अब 152 डी से रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे बस रवाना होगी। सामाजिक संगठनों ने दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की भी मांग उठाई थी। 
विज्ञापन
बस सेवा शुरू करने पर चालक व परिचालक को माला पहनकर स्वागत करते सामाजिक संगठन के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ की यात्रा सुगम हो गई हैं। राज्य परिवहन की ओर से रविवार को चंडीगढ़ के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से एसी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे चलेगी। वहीं चंडीगढ़ से वापस तीन बजे चलेगी। पांच घंटे के समय में महेंद्रगढ़ पहुंच जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 152 डी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अब 152 डी से रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए सात से आठ घंटे का समय लगता था। अब 152 डी से चार से पांच घंटे लगेंगे। 152 डी से बस सेवा शुरू होने से महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को काफी फायदा हुआ है।

अब 13 बसें जाएंगी राजधानी
अब जिले से प्रदेश की राजधानी के लिए कुल 13 बसें हो गई हैं। इनमें से पांच बसें राज्य परिवहन डिपो नारनौल से व आठ बसें महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से होकर चंडीगढ़ जाएंगी। एसी बस में यात्रियों को महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए जाने के लिए 500 रुपये किराया देना होगा। साधारण बसों में 360 रुपये किराया लगता है। सामाजिक संगठनों ने रोडवेज महाप्रबंधक से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से देश की राजधानी दिल्ली के लिए पांच बसों को संचालन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दिल्ली के लिए सुबह 5.30 बजे एक बस सेवा संचालित है। सामाजिक संगठनाें ने सुबह 8.40 बजे महेंद्रगढ़ स्टैंड पर बस पहुंचने पर चालक जितेंद्र व परिचालक रामबीर सीगड़ा को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बस चलाने पर सामाजिक संगठनों ने प्रदेश सरकार व रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बस स्टैंड इंचार्ज राजेश कुमार, पूर्व इंचार्ज वेदप्रकाश, मुकेश, हवासिंह, राजेंद्र, रामान्नंद, मदन, महेश, विरेंद्र, जयवीर, नितिन, भोलाराम, बाबूलाल सहित अन्य यात्री उपस्थित रहे।

लोगों की मांग को देखते हुए राज्य परिवहन के महाप्रबंधक नवीन शर्मा की ओर से रविवार महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से यह बस प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे चलेगी। - राजेश कुमार, अड्डा इंचार्ज, राज्य परिवहन बस स्टैंड महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें