फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, फरीदाबाद के पास रहा केंद्र

Sun, 15 Oct 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

इसका प्रभाव ज्यादा नहीं रहा। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही हल्के झटके लगे तो लोग बाहर की ओर भागे और अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा एनसीआर में रविवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसका असर जिला महेंद्रगढ़ में भी देखने को मिला। जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, वे घरों से निकल आए। हालांकि भूकंप से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई। इससे पहले 3 अक्तूबर को दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन


भूगोलविद् और पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। भूकंप के झटके शाम 4:08 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद के पास रहा, जोकि जिला महेंद्रगढ़ से 170 किलोमीटर दूर स्थित है। भूकंप की तीव्रता 3.1 रही।


यह है भूकंप का कारण
देहरादून से महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें अनगिनत दरारें हैं। इन दिनों इन दरारों में गतिविधियां चल रही हैं। इसके तहत प्लेट मूवमेंट करती हैं। इसके आपस में हल्की सी टकराने पर ही कंपन पैदा होता है। यह कभी भी कहीं भी हो सकता है। इसी वजह से भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
विज्ञापन


भूकंप रोधी तकनीक से कम ऊंचाई वाले मकान बनाएं
ऐसे में क्षेत्र में लोगों को भूकंप रोधी पदार्थ से मकान बनाने चाहिए। लोगों को दो या तीन मंजिल से अधिक ऊंचे मकान नहीं बनाने चाहिए। मकान बनाने से पहले मिट्टी की जांच व भूकंप संबंधी अन्य बातों को जानना जरूरी है। मकान हल्के व मजबूत होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें