फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्भवती पत्नी के साथ की मारपीट, पेट में मारी लात

Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नजदीकी गांव की एक महिला ने अपने पति व सास-ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने चार माह पहले ही युवक से लव मैरिज की थी और अब वह चार माह की गर्भवती है। वहीं बीते दिन उसके पति ने पेट पर लात मारी, जिससे पेट में दर्द हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में दौंगड़ा अहीर निवासी सुनीता ने बताया कि उसने गत जून में गांव सलूनी निवासी आशु के साथ लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आशु मारपीट करने लग गया। यह बात उसने अपने परिवार वालों को नहीं बताई। 12 अक्तूबर की रात करीब साढे़ 9 बजे उसका पति बेवजह उसके साथ मारपीट करने लग गया। इस दौरान उसने उसकी आंख पर मुक्का मारा और पेट पर लात मारने लग गया। इससे उसके पेट में लगातार दर्द हो रहा है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी सास भी ताने मारती है कि उनके घर क्यों भाग कर आई। वहीं उसका ससुर भी उसके साथ मारपीट करता है और घर से जाने की बात कहता है। महिला ने शिकायत में बताया कि इससे पहले भी तीनों मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें