एनएचएम के निदेशक ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी को पत्र लिखा है। 31 मार्च 2023 को एचकेआरएनएल के माध्यम से जिन अभ्यर्थियों को कार्यमुक्त किया गया था, अब उनके तैनाती प्रस्ताव पत्र व अनुबंध पत्र जारी करने के संबंध में कहा है।
हरियाणा में कोरोना महामारी के दौरान अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को अब जल्द ही नौकरी मिल सकेगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के मुख्य कार्यकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इस पत्र में कहा गया है कि 31 मार्च 2023 को एचकेआरएनएल के माध्यम से जिन अभ्यर्थियों को कार्यमुक्त किया गया था, अब उनके तैनाती प्रस्ताव पत्र व अनुबंध पत्र जारी करने के संबंध में कहा है। पत्र के अनुसार केवल कोविड-19 स्टाफ को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत एनएचएम में खाली पड़े पदों पर समायोजित किया जाएगा।
9 नवंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि एचकेआरएनएल के माध्यम से एनएचएम के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर 674 कोविड स्टाफ को समायोजित करने के लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी प्राप्त हो गई है। इसके लिए 10 अक्तूबर को मुख्यमंत्री व वित्त विभाग हरियाणा ने मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद 9 नवंबर को 484 कर्मचारियों की सूची प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को एक-एक प्रति भेजी गई है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरकेश ने बताया कि सरकार की ओर से हर 1-2 महीने के अंतराल में एक पत्र जारी कर दिया जाता है।
बीते एक वर्ष से कोरोना योद्धा रोजगार के लिए चक्कर काट रहे हैं। 15 मई 2023 को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की एक मीटिंग मुख्य सचिव हरियाणा सरकार से हुई थी। उक्त बैठक में भी कोविड कर्मचारियों को जल्दी ही नियुक्ति देने पर सहमति बनी थी। संघ सरकार से मांग करता है कि कोविड कर्मचारियों द्वारा आपात स्थिति में दी गई सेवा को ध्यान में रखते हुए कोरोना योद्धाओं को जल्दी कार्यग्रहण करवाया जाए।
9 नवंबर को 484 कर्मचारियों की जिलेवार जारी की गई सूची जिला कोविड कर्मचारियों की संख्या