फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नूंह हिंसा से गरमाया माहौल, महेंद्रगढ़ में मस्जिद में नहीं पढ़ी गई नमाज, घरों में ही रहे लोग

Fri, 04 Aug 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव एवं गोलीबारी को लेकर क्षेत्र के हिंदू सामाजिक संगठनों में काफी रोष है। दो दिन पहले सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। उपायुक्त की ओर से धारा 144 लगाई हुई है। वहीं मस्जिद भी उक्त घटना के बाद से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नया खटीकान स्थित मस्जिद में शुक्रवार को नमाज अता नहीं की गई। चार दिन से मस्जिद बंद है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय का कोई भी व्यक्ति सुबह के समय नमाज अता करने नहीं आया। सभी ने अपने घर पर नमाज अता की है। वहीं पुलिस ने मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी है। मस्जिद के बाहर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पीसीआर भी बार-बार गश्त लगा रही है।

विज्ञापन


नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव एवं गोलीबारी को लेकर क्षेत्र के हिंदू सामाजिक संगठनों में काफी रोष है। दो दिन पहले सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। उपायुक्त की ओर से धारा 144 लगाई हुई है। वहीं मस्जिद भी उक्त घटना के बाद से बंद पड़ी है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज अता करने आते हैं लेकिन माहौल गर्म रहने की वजह से मस्जिद में नमाज अता नहीं की।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज घर पर ही अता की है। वहीं सिटी थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले ही कह दिया था कि इस बार शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अता नहीं करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें