फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नूंह में हुई हिंसक घटना के बाद जिला पुलिस सतर्क

Thu, 03 Aug 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नूंह में हुई हिंसा के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। उक्त घटना के विरोध में किसी भी प्रकार अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा जिला में धारा 144 लागू की है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोका जा सके। इसके अलावा क्षेत्र में बनी मस्जिदों पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नूंह की घटना के बाद क्षेत्र में रह रहे विशेष समुदाय के लोग अपने-अपने गृह क्षेत्रों में जाने लगे हैं। इस घटना से लोगों में रोष बना हुआ है। इसको लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने की कथित नरसंहार की निंदा
मेवात में धार्मिक यात्रा के दौरान हुए नरसंहार के विरोध में पार्क गली स्थित दुलीचंद संघी धर्मशाला में विभिन्न संगठन सदस्याें की बैठक आयोजित की गई। चिंतन बैठक के बाद एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया। एएसडी एजुकेशन बोर्ड के प्रधान गोविंद भारद्वाज ने कहा कि यह घटना एक सोची समझी साजिश है। इस प्रकार की घटना भविष्य में न हो इसके लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। सनातन धर्म सभा के प्रधान धर्मचंद छाबड़ा ने कहा कि बहुत वर्षों पहले भी इस तरीके की घटना हुई थी जो अब दोबारा दोहराई गई है। सत्यनारायण गुप्ता व सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि एक विशेष समुदाय सनातन को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी घटनाएं करता है। बैठक में मंच का संचालन त्रिलोक चंद सैनी ने किया। बैठक में दिनेश भार्गव, हरीश गुप्ता, सतीश चंद गर्ग, अशोक सिंघल, योगेश बंसल, भरत शर्मा, राहुल वर्मा, बेगराज गोयल, शंकर लाल भार्गव, अश्वनी कटारिया, क्रांति निर्मल शास्त्री, भगवत शर्मा, बनवारी लाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें