फोटो-52 पदक जीतने के बाद हर्ष का स्वागत करते गण्यमान्य लोग। स्रेात: स्वयं
- फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
महेंद्रगढ़। बॉक्सिंग खिलाड़ी हर्ष कुमार ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हासिल की।
खेल प्रशिक्षक महीपाल यादव ने बताया कि यह स्पर्धा बीते 18 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। हर्ष कुमार ने कड़े मुकाबलों के बीच बेहतरीन खेल दिखाया।
उन्होंने पहले दौर में कैथल के दमदार बॉक्सर आदित्य को मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद उन्होंने जीत प्रक्रिया जारी रखते हुए जींद के बॉक्सर शदर को मुकाबले में एकतरफा मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले के बाद हर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। हर्ष की इस उपलब्धि पर डॉ. बीरसिंह यादव, कर्मवीर राव, प्राचार्य रवि प्रकाश आदि ने बधाई दी है।