फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एकड़ के लॉजिस्टिक हब में आज सीएम पहली मालगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
फोटो नंबर-10कार्यक्रम स्थल का दौरा करती उपायुक्त अनुपमा अंजली व अन्य अ​धिकारी। संवाद - फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार सुबह 9:30 बजे नांगल चौधरी पहुंचेंगे। यहां वे नवनिर्मित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी की औपचारिक शुरुआत होगी।
विज्ञापन

रेल यार्ड और ट्रैक का निर्माण पूरा होने के बाद पहली बार मालगाड़ी इस हब तक पहुंचेगी। इसे क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, मंच, बैठक, यातायात और तकनीकी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तलोट, घाटाशेर और बसीरपुर में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन भवनों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हब के पहले चरण में 408 एकड़ क्षेत्र में रेल, सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं। यहां करीब 2 किलोमीटर लंबी चार रेल पटरियां, दो स्टेशन भवन और बड़े प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं।
वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधा जुड़ाव होने से माल की ढुलाई तेज और कम लागत में होगी। इससे नए उद्योग आने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आठ नाके लगाए हैं। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 600 पुलिस जवानों की लगाया हैं। इसके अलावा दो डीएसपी व एक एएसपी की भी सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगें।

तलोट-घाटाशेर के बीच उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर
गांव तलोट और घाटाशेर के बीच आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर शनिवार सुबह से ही तैयारियां तेज रहीं। कार्यक्रम स्थल के पास हेलीपैड तैयार किया जा रहा है जहां मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे पहुंचेंगे। मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद पास में तैयार किए गए मीटिंग हॉल में बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस रवाना होंगे।

ग्रामीण सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की सफाई का जिम्मा संभाला। प्रशासन ने कार्यक्रम से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण कर्मियों की मदद ली। बुलडोजर से सड़क किनारे सफाई कर रास्ते को चौड़ा किया गया। सड़क के गड्ढों में पेचवर्क भी कराया गया। आंधी-बारिश से झुके बिजली के पोल बदले गए और लटकते तारों को भी ठीक कराया गया।
विज्ञापन


इन रास्तों से गुजरें वाहन चालक
-पवेरा से लॉजिस्टिक हब: सुबह 5 बजे से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। भारी वाहन नांगल चौधरी होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
-दिल्ली से माइनिंग जोन: दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नांगल चौधरी होकर जाना होगा।
-घाटासेर से लॉजिस्टिक हब: यह मार्ग वीआईपी रूट रहेगा। सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-तलोट अंडरपास: इस रास्ते से आने वाले वाहन चालकों को मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना होगा।
-लॉजिस्टिक हब मार्ग: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक आम वाहनों के लिए मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें